- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल ने भारतीय...
राज्यपाल ने भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों को किया सम्मानित

रायपुर: आज राजभवन में एण्टी नक्सल टास्क फोर्स रायपुर द्वारा भारतीय सेना के गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने देश के वीर जवानों और शहीदों को नमन एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इन जवानों के समर्पण, त्याग और बलिदान से ही हम अपनी आजादी का उत्सव मना रहे हैं। देश के जवानों का सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने जवानों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उनके सहयोग, समर्पण, विश्वास एवं देश के प्रति अगाध प्रेम के कारण ही, हमारे जवान देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा पाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





