- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल ने बाल दिवस...
CG-DPR
राज्यपाल ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
14 Nov 2022 8:41 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कोमल मन और चंचलता से भरपूर बच्चों के लिए यह समय अनमोल होता हैं। इस समय हमें बच्चों के पालन-पोषण से लेकर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिये। बच्चों के विकास के लिए उन्हें बेहतर परिवेश उपलब्ध कराना भी जरूरी है। बालमन कच्ची मिट्टी की तरह लचीला होता है, उसे जैसा गढ़ा जाएगा, वह वैसा आकार लेगा। इसलिए बच्चों के विकास में पर्याप्त सतर्कता भी बरतनी चाहिए। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि भविष्य का भारत हमारे बच्चों के हाथों में सुरक्षित रहेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही राज्यपाल ने प्रदेश में विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ बिताये पलों का भी स्मरण किया।
TagsChildren's day
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





