- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल ने विजयादशमी...
CG-DPR
राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर विधिवत् शस्त्र पूजा और हवन किया
jantaserishta.com
5 Oct 2022 5:06 PM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजा और हवन में शामिल हुई और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की। तत्पश्चात् उन्होंने मां भगवती की आरती कर हवन में आहूति भी दी। उन्होंने उपस्थित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल ने विजयादशमी की आरती और हवन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित गायत्री परिवार के सदस्यों को उपहार भेंट किया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार हमें अहंकार और अधर्म का नाश करने की सीख देता है। हमें दशहरे के इस पावन पर्व पर सत्य की राह में चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहायद्वय श्री विवेक शुक्ला एवं मेजर सिद्धार्थ सिंह, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





