CG-DPR

राज्यपाल छत्तीसगढ़ अनुसूईया उईके का 23 सितम्बर को कोण्डागांव प्रवास पर होगा आगमन

jantaserishta.com
21 Sept 2022 11:21 AM IST
राज्यपाल छत्तीसगढ़ अनुसूईया उईके का 23 सितम्बर को कोण्डागांव प्रवास पर होगा आगमन
x
कोण्डागांव: राज्यपाल छत्तीसगढ़ अनुसूईया उईके का 23 सितम्बर 2022 को कोण्डागांव प्रवास पर आगमन होगा। निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे जगदलपुर से कोण्डागांव पहुंचेंगी। जहां वे मध्यान्ह 12.00 बजे नगरपालिका परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात् वे अपरान्ह में कोण्डागांव के सल्फी पदर पहुंच ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात करेंगी एवं उसके पश्चात् जिला मुख्यालय पहुंच विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story