- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल अनुसुईया उइके...
CG-DPR
राज्यपाल अनुसुईया उइके एकल अभियान परिचय एवं सम्मान समारोह में हुई शामिल
jantaserishta.com
24 Sept 2022 8:17 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उईके कोण्डागांव ऑडिटोरियम में आयोजित एकल अभियान परिचय एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उईके ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों के विकास हेतु विभिन्न नियम बनाए गए हैं, जिसके द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग को सुरक्षा प्रदान की जाती है। अनुसूचित क्षेत्रों में पांचवी अनुसूची के अनुसार ग्राम सभा को विशेष शक्तियां प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाया गया है ताकि वे अपना विकास सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं के साथ कर सके।
राज्यपाल ने कहा कि कुछ अनुसूचित क्षेत्रों के युवा लोगों के बहकावे में आकर भटक जाते थे, परंतु एकल अभियान से जुड़े लोगों के द्वारा बिना साधन-सुविधाओं के गांव-गांव में शिक्षा के साथ संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्रीयता की जो प्रेरणा युवाओं को दी जा रही है, वह सराहनीय है। इस अवसर पर एकल से जुड़े लोगों ने अभियान के उद्देश्य सहित अन्य जानकारियां साझा की।
राज्यपाल सुश्री उईके द्वारा सम्मान समारोह में जिले के टेराकोटा शिल्पकार अशोक चक्रधारी द्वारा बनाए गए 24 घंटे जलने वाले दीये को देखकर इसकी सराहना की। उन्होंने इसे व्यवसायिक रूप देने के लिए अन्य युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए इसका प्रचार करने को कहा। इस पर श्री चक्रधारी ने बताया कि इसकी मांग देश-विदेशों में रही है। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए दीये राज्यपाल को भेंट किये।
इस कार्यक्रम में पूर्व महिला बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी, एकल अभियान से हेमंत पांडेय, रोहित कोडोपी, संगीता पोयाम सहित जिले के जनप्रतिनिधि, एकल विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





