- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल अनुसुईया उइके...

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं। मेरी कामना है कि आगे भी हम इसी उत्साह और उमंग के साथ अपने सभी त्यौहार मनायेंगे। राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अपने स्नेहजनों के साथ यह त्यौहार मनायें और खुशिया बांटे।
राज्यपाल ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व में अपने परिवार से दूर रहकर जवान देश की रक्षा का अपना दायित्व निभा रहे हैं। मैं उन जांबाज प्रहरियों के हौसले को सलाम करती हूं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में हमें उत्सव के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए। हम उत्सव मनायें, लेकिन अपने परिवेश की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही आतिशबाजी करें और सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





