CG-DPR

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख

jantaserishta.com
16 Oct 2022 2:51 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर जताया दुःख
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मंडावी ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश व अपने क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story