- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उत्कृष्ट कार्य करने...

रायपुर: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पूरी गरिमामय वातावरण में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज सोमवार को मुख्य समारोह स्थल बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल ग्राउण्ड मे बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच देश की आन-बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया और उत्साह उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश मे छोडंे। शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर आकाश में उड़ाये। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों को शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया। श्री साहू ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किये। कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम नही रखा गया था। रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी ने सम्मान गार्ड का नेतृत्व किया। जिला स्तर पर उत्कृष्ठ गौठान के रुप में साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठेलका के गौठान का चयन किया गया। गृहमंत्री ने गौठान प्रबंधन समिति को 25 हजार रुपये का चेक वितरित किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





