- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सरकार की योजनाओं का...
सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो: मंत्री रविन्द्र चौबे

रायपुर: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे सिविल लाइन में स्थित न्यू सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास का पूरा दायित्व आप पर है। मनरेगा, गोधन न्याय योजना, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क गांवों के विकास प्रतिबिंब हैं। जिलों का विकास आपके काम से दिखता है। हम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने सुराजी गांव योजना संचालित कर रहे हैं। गांवों में विकास का फोकस यही है। उन्होंने अधिकारियों को जन सुविधा के उपयोगी काम करने की बात कही। मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को गांवों का नियमित दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से होना चाहिए। लोगों को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





