CG-DPR

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास- मंत्री डॉ. टेकाम

jantaserishta.com
2 Feb 2023 8:06 AM IST
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास- मंत्री डॉ. टेकाम
x
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जीर्णोंद्धार कर नए कायाकल्प में निर्मित जिला शिक्षा कार्यालय रायपुर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यालय के कक्षों का अवलोकन किया। डॉ. टेकाम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैैै। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में नए भवन नए सिरे से इस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी नए उत्साह के साथ कार्य करें। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा कार्यालय भवन का जीर्णोंद्धार 40 लाख रूपए की लागत से हुआ है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप प्रदेश में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के जीर्णोंद्धार कार्य भी शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले पूर्ण हो। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट में प्रावधान किया है। अच्छा भवन होने से काम करने में भी अच्छा लगता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story