CG-DPR

सेना में भर्ती हेतु युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 सितंबर

jantaserishta.com
2 Sept 2022 10:41 AM IST
सेना में भर्ती हेतु युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 सितंबर
x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा सेना भर्ती रैली का आयोजन 13 से 22 नवंबर 2022 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए पात्र पुरुष उम्मीदवारों को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। पंजीयन www.joinindianarmy.nic.in पर 5 अगस्त से चल रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2022 निर्धारित है।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेना में भर्ती हेतु युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए सेना भर्ती रैली में जिले के अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराकर भाग लेने और उन्हें प्रेरित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड एवं मरवाही और जनपद पंचायत गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story