CG-DPR

महिलाओं के लिए कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में कार्य करने का सुनहरा अवसर

Nil dhankar
10 Jun 2022 4:28 PM IST
महिलाओं के लिए कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में कार्य करने का सुनहरा अवसर
x

कोण्डागांव। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार जिले में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से लाइवलीहुड कॉलेज में कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री प्रारंभ की गई है। इस फैक्ट्री में कार्य हेतु विभिन्न पदों जैसे लाइन सुपरवाईजर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर एवं अन्य ऑपरेटरों के पदों पर भर्ती की जा रही है।

जिसके लिए केवल महिलाओं को फैक्ट्री में कार्य हेतु सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। इसमें लाइन सुपरवाईजर एवं क्वालिटी इंस्पेक्टर के 05-05 पदों हेतु स्नातक उत्तीर्ण न्यूनतम 18 वर्ष की आयु प्राप्त महिलाओं को 03 माह के प्रशिक्षण के साथ कार्य दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान भी 03 से 06 हजार मानदेय तथा प्रशिक्षण उपरांत अधिकतम 08 हजार मानदेय प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सिलाई मशीन ऑपरेटर के 100 पदों हेतु न्यूनतम 18 वर्ष प्राप्त कर चुकी 8वीं उत्तीर्ण महिलाओं को 03 माह प्रशिक्षण कार्य दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें 01 से 3.5 हजार मानदेय प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण खत्म होने पर कार्यक्षमता के अनुसार 05 से 6.5 हजार मानदेय प्रदान किया जायेगा। वहीं अन्य ऑपरेटरों हेतु 18 वर्ष प्राप्त कर चुकी 8वीं पास महिलाओं को 01 माह के प्रशिक्षण के पश्चात् कार्य प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान 02 हजार मानदेय एवं प्रशिक्षण उपरांत अधिकतम 04 हजार मानदेय प्रदान किया जायेगा। इस हेतु महिलाओं को आवश्यकतानुसार रहने की व्यवस्था भी प्रदान की जा सकती है। फैक्ट्री में कार्य प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.30 बजे तक कराया जायेगा। जिसमें 30 मिनट का खाने हेतु विश्राम भी प्रदान किया जायेगा। इस हेतु इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी पुनेश्वर वर्मा (मो.न. +91-7000433319) एवं मो.न. +91-8225893600 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Next Story