- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री अकबर से मिले...
CG-DPR
मंत्री अकबर से मिले वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुलाम मिनहाजुद्दीन
Nil dhankar
14 April 2022 8:01 AM IST

x
रायपुर। वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर से आज यहां शंकर नगर-रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात् गुलाम मिनहाजुद्दीन ने सौजन्य भेंट की। अकबर ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि श्री गुलाम मिनहाजुद्दीन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।
Next Story





