CG-DPR

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 सितम्बर को

jantaserishta.com
15 Sept 2022 5:10 PM IST
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 सितम्बर को
x
कोरिया: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेंदाती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती सिंह, श्री रविशंकर सिंह, श्री दृगपाल सिंह, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती ज्योत्सना पुष्पेंद्र राजवाड़े, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्रीमती चुन्नी पैंकरा और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने और वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग पालन करने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन तथा अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story