CG-DPR

कलेक्टर के हाथों गीता को मिली उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप

jantaserishta.com
2 April 2022 3:11 AM GMT
कलेक्टर के हाथों गीता को मिली उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप
x

अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को दोनों आंखों से दिव्यांग सुश्री गीता कुजूर को एक लैपटॉप देकर उच्च शिक्षा में सहयोग के लिए संवेदनशील पहल की। उन्होंने कहा कि लैपटॉप से गीता वॉइस् रिकार्ड कर अपने पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकेगी। कलेक्टर ने सुश्री गीता को मन लगाकर पढ़ाई कर कामयाब होने की शुभकामनाएं दीं

ग्राम पोड़ीखुर्द निवासी सुश्री गीता कुजूर दोनों आंखों से दिव्यांग है। वह जगदलपुर में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही है। सुश्री गीता ने बताया कि पढाई के लिए एक लैपटॉप की आवश्यकता थी लेकिन निम्न आय वर्ग परिवार की होने के कारण लैपटॉप खरीदने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को अपनी परेशानी बताते हुए एक लैपटॉप की मांग की। सुश्री गीता लैपटॉप पाकर बहुत खुश हुई और कलेक्टर श्री झा को लैपटॉप देने के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट की ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story