- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आयमूलक गतिविधियों के...
आयमूलक गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे गौठान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गौठान आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीणों के स्थानीय रोजगार, स्व-रोजगार का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत संचालित होने वाले गौठानों में हो रहे आयमूलक गतिविधियों की आज पूरे देश में चर्चा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण रूप से स्वावलंबी 3 उत्कृष्ट गौठानों को सम्मानित करेंगे। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड में संचालित केसरा गौठान, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड में संचालित चटौद गौठान, कांकेर जिले के गोयलीबेड़ा में संचालित डोन्डे, हरनगढ़ गौठान को आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन के लिए 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दी जाएगी। गौठानों में संचालित होने वाले आयमूलक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





