CG-DPR

गरियाबंद: योगेन्द्री का इलाज नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में

jantaserishta.com
9 Dec 2022 8:49 AM IST
गरियाबंद: योगेन्द्री का इलाज नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में
x
गरियाबंद: जिले के देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिंकराभाठा के 05 वर्षीय योगेन्द्री का इलाज रायपुर स्थित एन.एच.एम.एम.आई नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में निःशुल्क किया जायेगा। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दौरान देवभोग पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री जी को ग्राम चिकराभाठा के 5 वर्षीय बच्ची योगेन्द्री की जन्म से हृदय रोग की तकलीफ होने की जानकारी मिली। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने सहानुभूतिपूर्वक योगेन्द्री को हृदय रोग से निजात दिलाने तत्काल चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर विकासखण्ड देवभोग के आरबीएस के टीम द्वारा योगेन्द्री के तकलीफ के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही देवभोग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा परिवार से भेंट कर योगेन्द्री को शासन की खर्च पर हृदय रोग का ईलाज /उपचार प्रदान करने के लिए रायपुर स्थित एन.एच.एम.एम.आई नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से सम्पर्क कर निःशुल्क ईलाज कराने की व्यवस्था की गई है। योगेन्द्री के माता-पिता द्वारा निःशुल्क ईलाज हेतु रायपुर जाने के लिए सहमति प्रदान की गई है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा योगेन्द्री को ग्राम चिंकराभाठा से रायपुर स्थित अस्पताल ले जाकर सम्पूर्ण ईलाज निःशुल्क प्रदान करने के संबंध में संबंधित चिकित्सालय को अवगत करा दिया गया है। योगेन्द्री के माता-पिता ने अपने बच्ची की इलाज हेतु सहयोग एवं निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story