- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- गरियाबंद: गरियाबंद में...
गरियाबंद: गरियाबंद में प्लेसमेंट कैम्प 18 अगस्त गुरुवार को

गरियाबंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 18 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी प्रतिष्ठानों फायर, सेफ्टी एव डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, सुपेला, भिलाई, जिला-दुर्ग एवं झाबक इंश्योरेंस एंड इन्वेस्टमेंट (एल.आई.सी.महासमुंद/राजिम) से प्राप्त फायरमैन, ड्राइवर (हैवी लाइसेंसधारी), सिक्युरिटी गार्ड, भारतीय जीवन बीमा एडवाईजर आदि 175 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक एवं 10वीं, 12वीं, वाहन चालक का हैवी लाइसेंस, फायर सेफ्टी में डिप्लोमा, आदि योग्यता रखने वाले छ.ग. के निवासी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07706-241269, मो.नं. 9329559607, 8963970727 में संपर्क कर सकते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





