CG-DPR

राज्यपाल से गरियाबंद कलेक्टर ने की मुलाकात, प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का दिया आमंत्रण

jantaserishta.com
2 Feb 2023 8:03 AM IST
राज्यपाल से गरियाबंद कलेक्टर ने की मुलाकात, प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का दिया आमंत्रण
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को कलेक्टर ने प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
राज्यपाल को कलेक्टर ने मेले के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को माघी-पुन्नी मेले के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि राजिम माघी-पुन्नी मेला प्रतिवर्ष गरियाबंद जिले में स्थित महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम, राजिम में माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story