CG-DPR

राशनकार्ड बनने से खुश हुई हितग्राही महिलाएं

jantaserishta.com
14 Nov 2022 9:16 AM IST
राशनकार्ड बनने से खुश हुई हितग्राही महिलाएं
x
गरियाबंद: जिले के ग्राम मजरकट्टा की श्रीमती खेमिन बाई, श्रीमती राजनंदनी, श्रीमती दुर्गा, श्रीमती भारती और श्रीमती भोज बाई तथा ग्राम डोंगरीगांव के श्रीमती विद्या बाई और श्रीमती गीता बाई व ग्राम खरहरी की पिंकी सिन्हा बीपीएल हितग्राही होते हुए भी राशन कार्ड नहीं बनने से शासन की मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का लाभान्वित होने से वंचित थे। उन्होंने खाद्य विभाग में राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये थे। विभाग द्वारा आवेदनों के परीक्षण उपरांत इन हितग्राही महिलाओं का प्रति सदस्य 10 किलो पात्रता वाले राशन कार्ड बनाये गये है। इससे अब श्रीमती भारती बंजारे का प्रतिमाह 35 किलो तथा शेष हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह 20 किलो खाद्यान्न चावल प्रदाय की पात्रता मिल रही है। कलेक्टोरेट में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में हितग्राही महिलाओं को राशनकार्ड उपलब्ध कराया गया। शिविर के अतिथियों ने अपने कर कमलों से इन्हें राशन कार्ड प्रदान किये। स्वयं का राशन कार्ड मिलने पर अब इन महिलाओं के परिवार को खाद्यान्न की चिंता से मुक्ति मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story