CG-DPR

बगीचा, ग्लास हाउस एवं रेस्टारेंट का किया जाएगा निर्माण

jantaserishta.com
11 March 2023 8:10 AM IST
बगीचा, ग्लास हाउस एवं रेस्टारेंट का किया जाएगा निर्माण
x
रायपुर: प्रदेश में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बिलासपुर जिले के खूंटाघाट जलाशय के (आईलैण्ड) द्वीप में ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव, छ.ग. टूरिज्म बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि खूंटाघाट जलाशय में आईलैण्ड में राष्ट्रीय स्तर के ग्लास हाउस रेस्टारेंट एवं पब्लिक सुविधाओं का विकास कार्य के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राशि रूपये 2.95 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किया गया है। यह पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक व अद्वितीय होगा। इस ग्लास रेस्टॉरेंट में 50-60 लोगों की एक साथ बैठने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के होने से खूंटाघाट में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी साथ ही साथ ग्लास हाउस रेस्टारेंट से जलाशय के चारों ओर विहंगम दृश्य के अवलोकन पर्यटकों को काफी सुखद अनुभव प्रदान करेगा।
उल्लेखनीय है कि ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास का निर्माण कार्य जल संसाधन विभाग बिलासपुर के माध्यम से किया जाएगा। यह निर्माण पूर्णतः इको टूरिज्म के आधार पर होगा। पर्यावरण को संरक्षित करते हुए सभी कार्य किए जायेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story