- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राजीव गांधी किसान...
राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजनान्तर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम संपन्न

बेमेतरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय एवं गोधन न्याय योजना के तहत् बेमेतरा जिले के 01 लाख 44 हजार 069 किसानों के बैंक खाते में द्वितीय किश्त की राशि 10413.10 लाख रूपए का अंतरण किया। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के एनआईसी कक्ष में किया गया।मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किसानों को यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 के लिए आदान सहायता की द्वितीय किश्त के रूप में प्रदाय की गई । कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के किसान भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे इनमे ग्राम पंचायत बहेरा निवासी श्री ऋषि कुमार वर्मा एवं ग्राम पंचायत लोलेसरा निवासी बहल राम वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत की और आभार व्यक्त किया ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





