- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सॉफ्ट खिलौने निर्माण...
CG-DPR
सॉफ्ट खिलौने निर्माण और विक्रय का 13 फरवरी से दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण
jantaserishta.com
11 Feb 2023 8:43 AM IST

x
धमतरी: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्था धमतरी द्वारा आगामी 13 फरवरी से सॉफ्ट खिलौने निर्माण और विक्रय का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त, छः दिवसीय इस प्रशिक्षण के लिए स्वरोजगार के इच्छुक, 18 से 45 साल तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगारों से आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण के दौरान टेडी बियर, सांता क्लॉज, डॉग, पाण्डा, मंकी, हाथी इत्यादि सॉफ्ट खिलौना निर्माण, विक्रय सहित उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के इच्छुक बीपीएल राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित देना आरसेटी उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-88395-42410 और +91-97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





