CG-DPR

सुदूर अंचलों में निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा बना गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान

jantaserishta.com
17 Sept 2022 9:16 AM IST
सुदूर अंचलों में निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा बना गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान
x
अम्बिकापुर: स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के विशेष पहल से जिले के मैनपाट विकासखंड के सुदूर अंचल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वंदना में 40 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराई गई। सुदूर अंचल में सोनोग्राफी की निःशुल्क सुविधा अब इन क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बन गया है। इस स्वास्थ्य केंद्र में डॉ संयोगिता पैकरा ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
ज्ञातव्य है कि मातृत्व मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के पहल पर समस्त विकासखंड में माह में एक बार कैंप कर आयोजित किया जा रहा है। अब तक लगभग 750 से ज्यादा सोनोग्राफी निःशुल्क की जा चुकी है एवं लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त विकासखंड में कैंप का आयोजन हेतु कार्य योजना बनाई जा रही है। सोनोग्राफी जांच के उपरांत अब तक लगभग 21 उच्च जोखिम गर्भवतियों की पहचान हुई है जिनका उचित उपचार हेतु स्वास्थ्य विभाग में विशेष निगरानी दल बनाई है। आगामी सत्र में उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए निःशुल्क सोनोग्राफी सेंटर खोलने पर कार्य किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story