CG-DPR

स्वरोजगार अवसर प्रदाय हेतु ग्रामीण बेरोजगारों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

jantaserishta.com
1 Oct 2022 10:59 AM IST
स्वरोजगार अवसर प्रदाय हेतु ग्रामीण बेरोजगारों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
x
जांजगीर-चांपा: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिये 06 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक कुल 30 दिवसीय वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम अवासीय प्रारंभ किया जायेगा। जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में रखा गया है, प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगें। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज तीन फोटो व एक टिकिट साईज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी का मोबाईल नम्बर +91-9516885501 पर संपर्क कर सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story