- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सम्बलपुर में आयोजित...
CG-DPR
सम्बलपुर में आयोजित संवाद एवं समाधान शिविर में बम्हनी एवं कुसमा के 13 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे वितरित
jantaserishta.com
4 Feb 2023 9:48 AM IST

x
कोण्डागांव: जिले के कोण्डागांव तहसील अंतर्गत सम्बलपुर में आयोजित संवाद एवं समाधान शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्या-शिकायतें सुनी तथा निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य श्री प्रेमसिंह पोयाम तथा विधायक प्रतिनिधी श्री बुधराम नेताम ने आदिम जाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिकार अधिनियम के तहत बम्हनी एवं कुसमा के पात्र 13 हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। इन दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की इस सराहनीय पहल से वन भूमि में काबिज काश्त करने वाले पात्र हितग्राहियों को अपने भूमि का हक मिला है और उन्हें उन्नत खेती-किसानी कर घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर करने में मदद मिली है। उन्होंने उक्त हितग्राहियों को शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास की दिशा में सहभागिता निभाने का आग्रह किया। शिविर में वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास इत्यादि विभागों के मैदानी अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया और इन योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह ग्रामीणों से किया। इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत सुश्री निकिता मरकाम, तहसीलदार श्री विजय मिश्रा, नायब तहसीलदार सुश्री स्वाति नेताम सहित विभिन्न विभागों मैदानी अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





