CG-DPR

प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र अब 5 सितंबर तक आमंत्रित

jantaserishta.com
1 Sept 2022 9:05 AM IST
प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र अब 5 सितंबर तक आमंत्रित
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र अब 5 सितंबर तक आमंत्रित किया गया है। पहले आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त था, छात्र हित में तिथि में बढ़ोतरी की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2022-23 में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर शाम 4 बजे तक है। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गौरेला में जमा करना है। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की
वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त करेंगे। आवेदन पत्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story