CG-DPR
दलेसर के 11 किसान उत्साह के साथ पहली बार कोनपारा धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे
jantaserishta.com
22 Nov 2022 10:27 AM IST

x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अपने कलेक्टोरेट कक्ष में फरसाबहार विकासखण्ड के कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों से विडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की और धान खरीदी की जानकारी ली। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर से की जा रही है। जिससे अंचल के किसान खुश हैं। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसान श्री श्याम बिहारी, गोपाल राम, कृष्ण गोपाल, बंशीधर, सुग्रीव राम, बली राम, पानेश्वर, देवकुमार, दुबराजपुरी, बालक राम, लक्ष्मीनाथ ने बताया कि जिला प्रशासन के सार्थक पहल से उनका पंजीयन कर दिया गया है। पहली बार अपना धान बेचने धान खरीदी केन्द्र कोनपारा आए हैं। किसानों ने बताया कि पहले खुले बाजार में धान बेचने से सही लागत नहीं मिल पाता था। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने से हमारी उपज का सही दाम मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। किसानों ने कहा कि किसानों के सुविधा के लिए धान खरीदी केन्द्र में छाया, पेयजल की अच्छी व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केन्द्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीमान्त, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार टोकन दिया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





