CG-DPR

खाद्य मंत्री ने 2.23 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

jantaserishta.com
27 Dec 2022 8:35 AM IST
खाद्य मंत्री ने 2.23 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी के साथ निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नगर पंचायत सीतापुर में 2 करोड़ 23 लाख 77 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें नगर पंचायत के 10 वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण, मंच, पुलिया एवं बीटी रोड शामिल हैं।
मंत्री श्री भगत ने जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उसमें सीतापुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में 44.59 लाख रुपये के 6 कार्य, वार्ड क्रमांक 3 में 14.89 लाख रूपये की लागत से मालीपारा से महात्मा गांधी स्कूल तक सीसी रोड़ निर्माण, वार्ड क्रमांक 4 में 49.54 लाख में 3 कार्य, वार्ड क्रमांक 6 में 20 लाख 22 लाख के 4 कार्य, वार्ड क्रमांक 7 में 17.91 लाख के 3 कार्य, वार्ड क्रमांक 10 में 37.76 लाख के 5 कार्य, वार्ड क्रमांक 13 में 13.9 लाख के 3 कार्य तथा वार्ड क्रमांक 15 में 24.96 लाख के दो कार्य शामिल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story