CG-DPR

खाद्य मंत्री ने जनसंवाद में सुनी लोगों की समस्याएं

jantaserishta.com
18 Sept 2022 9:48 AM IST
खाद्य मंत्री ने जनसंवाद में सुनी लोगों की समस्याएं
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत शनिवार को राजीव भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने समस्या तथा मांग से संबंधित लगभग 216 आवेदन दिए। मंत्री श्री भगत ने संबंधित विभागों को आवेदन के निराकरण के लिए तत्काल निर्देशित किया। कार्यक्रम में तृतीय लिंग समुदाय के लोगों सहित 18 लोगों को शिक्षा, ईलाज और स्वरोजगार के लिए 1 लाख 65 हजार रुपये का स्वेच्छानुदान राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि आम जनता की हर समस्या का उचित समाधान होना आवश्यक है। इसके लिए उचित पहल के साथ समाधान होना आवश्यक है। सकारात्मक पहल के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम में आम जनता से प्राप्त समस्याओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, पार्षद श्री दीपक मिश्रा, श्री इरफान सिद्दीकी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story