CG-DPR

खाद्य मंत्री ने किया संभाग स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

jantaserishta.com
18 Dec 2022 9:45 AM IST
खाद्य मंत्री ने किया संभाग स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को कलाकेंद्र मैदान में जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से आयोजित संभाग स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगाई गई है। 17 दिसम्बर से शुरू हुए छायाचित्र प्रदर्शनी 21 दिसम्बर तक चलेगी। प्रदर्शनी हर दिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी।
खाद्य मंत्री ने कहा कि 4 साल में छत्तीसगढ़ ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की है। किसानों, नौजवानों महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। प्रदर्शनी में राज्य शासन की योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में लोगों को शासन की योजनाओं की सहज जानकारी मिलेगी।
प्रदर्शनी में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, वनोपज खरीदी, छत्तीसगढ़ मॉडल, उपयोगी वृक्षां का रोपण, गोधन न्याय योजना आदि योजनाओं का आकर्षक फ्लेक्स, लाइट एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में कई उपयोगी पत्रिका, ब्रोशर्स व पम्पलेट भी दी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story