CG-DPR

खाद्य मंत्री ने जोन स्तरीय प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को किया सम्मानित

jantaserishta.com
24 Oct 2022 8:16 AM IST
खाद्य मंत्री ने जोन स्तरीय प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को किया सम्मानित
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने रविवार को बड़ादमाली में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न्न खेल विधाओं के विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड व चेक का भी वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि छत्तीगढ़िया ओलम्पिक गांव -गांव में खेले जाने वाले पुरातन खेलों को नवजीवन देने का काम कर रहा है। लोगों को पारंपरिक खेलो में भाग लेने का मंच दे रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के जरिये खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है ताकि सभी योजनाओं से लाभान्वित हो। आगामी 1 नवम्बर से राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के अनेक प्रान्त के आदिवासी अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे।
बताया गया कि जोन स्तरीय स्पर्धा में बड़ादमाली पंचायत सहित 8 ग्राम पंचायतों के प्रतिभागी शामिल थे जो राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर विजयी हुए थे। जोन स्तर के बाद विकासखण्ड स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलाम्पिक का आयोजन होगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, प्रतिभागी खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित थे ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story