CG-DPR

खाद्य मंत्री ने किया पूर्व विधायक की मूर्ति स्थापना के लिए भूमिपूजन

jantaserishta.com
19 Sept 2022 10:48 AM IST
खाद्य मंत्री ने किया पूर्व विधायक की मूर्ति स्थापना के लिए भूमिपूजन
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को बतौली विकासखण्ड के ग्राम कुनकुरी पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व विधायक स्व श्री रामखेलावन सिंह की मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। इसके साथ ही हितग्रहियों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण भी किया।
खाद्य मंत्री ने ग्राम कुनकुरी में ग्रामीणों की समस्याओं व माग से सम्बंधित आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। इसके पश्चात ग्राम बिलासपुर में फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। खाद्य मंत्री ने गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में सरगुज़ा फुटबॉल लीग का भी शुभारम्भ किया। इस लीग में करीब 33 टीम भाग ले रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story