CG-DPR

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत 11 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वच्छता दीदियों से करेंगे मुलाकात

jantaserishta.com
10 March 2023 2:36 PM IST
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत 11 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वच्छता दीदियों से करेंगे मुलाकात
x
रायपुर: खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 11 मार्च को अंबिकापुर स्थित विश्रामगृह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्वच्छता दीदियों से मुलाकात करेंगे। वे इस दिन हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से अंबिकापुर जाएंगे और वहां शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च को बजट पेश करते हुए सभी वर्गों का ख्याल रखा है। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और स्वच्छता दीदियों के मानदेय में भी वृद्धि भी शामिल है। मंत्री श्री भगत इस दौरान जनप्रतिनिधियों और मीडिया के प्रतिनिधियों से भेंटकर स्थानीय समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story