CG-DPR

जलग्रहण समिति के अध्यक्षो एवं सदस्यों का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

jantaserishta.com
29 Oct 2022 11:44 AM IST
जलग्रहण समिति के अध्यक्षो एवं सदस्यों का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
x
बेमेतरा: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत विकासखण्ड-साजा, जिला-बेमेतरा में स्वीकृत नवीन परियोजना WDC2.0/1 डेहरी नाला एवं WDC2.0/2 हरदास नाला में जलग्रहण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत जलग्रहण समिति के अध्यक्षो एवं सदस्यों का 28 अक्टूबर 2022 से 01 नवम्बर 2022 तक (कुल 05) दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सह प्रशिक्षण महाराष्ट्र राज्य के रालेगण सिद्धि हिरवे बाजार के जल संरक्षण, जल संवर्धन के तहत् निर्मित संरचनाओं एवं सक्रिय स्व-सहायता समूहों का अवलोकन किया जाना हैं। जिसके तहत आज शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 को कलेक्टोरेट परिसर से कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story