CG-DPR

गोबर बेचकर हुए आर्थिक सशक्त, बिटिया की शादी में नहीं लेना पड़ा उधार

jantaserishta.com
13 Sept 2022 5:16 PM IST
गोबर बेचकर हुए आर्थिक सशक्त, बिटिया की शादी में नहीं लेना पड़ा उधार
x
रायपुर: कुंजेमुरा भेंट मुलाकात में तमनार से आये राजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासन की महत्त्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से आज वे आर्थिक रूप से सशक्त हो पाए हैं । मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके पास 51 गौवंशीय पशु हैं, जिनसे प्रतिदिन वे लगभग 2 क्विंटल गोबर गौठान में बेचते हैं और प्रत्येक 15 दिन उन्हें इसकी राशि मिल जाती है । उन्हें पिछले दो वर्षों में गोबर बेचकर लगभग 85 हजार रुपए की आमदनी हुई जिससे उन्हें अपनी बेटी के ब्याह में सहायता मिली और उन्हें किसी से उधार लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ी । श्री गुप्ता ने बताया कि शासन की ऋण माफी की योजना के तहत लगभग 53 हजार की ऋण माफी का लाभ हुआ । किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने वाली मुख्यमंत्री जी की इन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story