- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्राकृतिक आपदा के...
CG-DPR
प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
24 Jan 2023 8:51 AM IST

x
दंतेवाड़ा: कलेक्टर विनीत नंदनवार ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए संशोधन प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की हैं। जिसके तहत दन्तेवाड़ा तहसील अन्तर्गत ग्राम मसेनार नाकापारा निवासी चूले अतरा की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री भीमा अतरा, ग्राम भोगाम नयापारा निवासी पाकली ओयाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री सोनकू ओयाम, ग्राम केशापुर टिटेमपारा निवासी प्रकाश ओयाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्रीमती हिड़मे ओयामी, गीदम तहसील अन्तर्गत ग्राम कारली टोटापारा निवासी श्री लखमूराम मण्डावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्रीमती बुहको मण्डावी, ग्राम गुमड़ा सोड़ीपारा निवासी इतवारी मण्ड़ावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्रीमती मंगली मंडावी, ग्राम मोफलनार मुण्डाटिकरापारा निवासी सुबेश्वर की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री पोदिया, ग्राम कारली नेहरूपारा निवासी भदरू वेको की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री लच्छू वेको, बारसूर तहसील अन्तर्गत ग्राम गुमलनार गरसापारा निवासी विनेश अटामी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री रामधर अटामी, ग्राम काउरगांव मड़कामपारा निवासी मिच्छे बाई मड़कामी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री बलीराम मड़कामी, ग्राम पुरनतरई जुर्रीपारा निवासी नवीन कुमार कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री भीमाराम कश्यप, ग्राम भटपाल गरदापारा निवासी बुरगा अलामी की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री रूकधर अलामी, ग्राम पदमेटा डोंगरीपारा निवासी चम्पा कड़की की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस श्री सुकमन राम कड़की, कुआकोण्डा तहसील अन्तर्गत ग्राम फूलपाड़ मिडि़यामीपारा निवासी सुखमती की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस श्री मोतीराम को चार-चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





