CG-DPR

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 11 परिवारों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:39 AM IST
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 11 परिवारों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
x
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 11 परिवारों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
इसमें तहसील बस्तर के ग्राम सोनारपाल केे निवासी कृतिका मौर्य की मृत्यु मलबे में दबने से पिता श्री यादव लाल मौर्य को, ग्राम बुकी की मृत्यु सांप काटने से पति श्री फगनू को,ग्राम पाहुरबेल निवासी सुकल की मृत्यु बिजली गिरने से पत्नी को, तहसील जगदलपुर ग्राम कालीपुर निवासी बोण्डकु राम की मृत्यु पानी में डूबने से भतीजा को, ग्राम टोण्डापाल निवासी कमलेश बघेल की मृत्यु नाला पानी में डूबने से पत्नी को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम छिंदगांव निवासी बेशाल की मृत्यु पानी में डूबने से पिता को, ग्राम लिमाउपदर निवासी प्रवीण मंडावी की मृत्यु सांप काटने से पिता को, ग्राम सतसपुर निवासी फरसुराम की मृत्यु सांप काटने से पत्नी को, तहसील बकावंड ग्राम संदकरमरी निवासी पार्वती बघेल की मृत्यु नाला पानी में डूबने से पुत्र को, ग्राम घाटधनोरा निवासी मुन्ना की मृत्यु पानी मेें डूबने से पिता को, ग्राम बड़े मोरठपाल निवासी बंसती की मृत्यु सांप काटने से पिता को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि उनके परिजनों को दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story