CG-DPR

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए 1 करोड़ 40 हजार रुपये आर्थिक सहायता

jantaserishta.com
25 Jan 2023 9:31 AM IST
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए 1 करोड़ 40 हजार रुपये आर्थिक सहायता
x
अम्बिकापुर: सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदा से 26 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इनमें से पानी में डूबने से 20 लोग, सांप काटने से 4 लोग, मधुमक्खी काटने से 1 तथा खदान धस्कने से मिट्टी में दबने से 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा उक्त आपदा पीड़ितों के परिजनों को देने के लिए 1 करोड़ 40 हजार रुपये प्रदान किए हैं। कलेक्टर ने संबंधित तहसील के तहसीलदार को मृतकों के परिजनों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि मोमिनपुरा के मो. आयुब अंसारी आत्मज मरहुक उस्ताक अहमद, मो. मुजीब आत्मज हबीब, बरनीझरिया की बीगनी बाई पति स्व. घुरन राम, नर्मदापारा की भागेरथी पैकरा आत्मज सलगू राम, कंठी की इंद्रमणिया यादव पति स्व. रामचरण, टपरकेला की संतोषी पोर्तें पति शिवशंकर पोर्ते, पैगा की धनेश्वरी स्व रामा, असकला के मनोज एक्का आत्मज मंगल एक्का, करगीडीह के सवना कोरवा आत्मज चेतवारा, कर्रा के बुधुराम यादव आत्मज हउरा राम, करेंया की सूरजमति पति स्व. करमू, फुन्दुरडिहारी की मीरा अम्बष्ट, रनपुरकला के बुधेश्वर यादव आत्मज चन्द्रमा यादव, रनपुराकला के ही हिरमनिया सिंह पति स्व. देवनारायण सिंह, डूमरडीह की फुलबासो पति सिखू राम, कुदर की मनरखनी पति स्वत्र मोतीराम, रजपुरी के बसंत आत्मज बैधनाथ, बनगा की समुन्द्री पति स्व ईश्वर प्रसाद चौधरी, भाथूपारा के अन्ना नायडू आत्मज अलगर स्वामी, पोकसरी की बेंदरी पैंकरा पति शोभरन पैंकरा एवं भेड़िया के मुन्ना आत्मज सोटन की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story