CG-DPR

आर्थिक सहायता ग्यारह लाख रुपये स्वीकृत

jantaserishta.com
28 Jan 2023 10:41 AM IST
आर्थिक सहायता ग्यारह लाख रुपये स्वीकृत
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नक्सलीय हिंसा में घायल एवं मृतक के तीन प्रकरणों में उनके परिजनों के लिए ग्यारह लाख रूपये की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत किया गया है।
पखांजूर तहसील के थाना सिकसोड़ अंतर्गत चारगांव निवासी सियाराम रामटेके का नक्सली घटना में घायल होने पर राज्य एवं केन्द्रीय शासन के पुनर्वास योजना अंतर्गत एक लाख रूपये की सहायता राषि स्वीकृत किया है। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत थाना परतापुर निवासी सुकार बत्ती की नक्सली घटना में मृत्यु होने पर उनकी माता धनबती हुपेड़ी के लिए पांच लाख रूपये और आमाबेड़ा थाना अंतर्गत हुर्रापिंजोड़ी निवासी मनकेर हुर्रा की नक्सली घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित रजऊराम हुर्रा के लिए पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story