CG-DPR

आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता

jantaserishta.com
9 May 2023 7:12 AM GMT
आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता
x
बलौदाबाजार: प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 4 मई 2023 को सहायता राशि मंजूर की है।
जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार तहसील बलौदाबाजार के भैंसापसरा निवासी श्यामू भारती की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नी सरोजबाई भारती को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित परिवार के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
Next Story