- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आपदा पीड़ित 5 लोगों को...
CG-DPR
आपदा पीड़ित 5 लोगों को 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
22 Sept 2022 9:11 AM IST

x
बलौदाबाजार: प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 19 सितम्बर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में रानू बांधे पिता श्याम बिहारी बांधे, निवासी ग्राम सीतापार, तहसील सिमगा, मोंगरा बाई पति स्व. जनक राम साहू, निवासी ग्राम कोलियारी, तहसील बलौदाबाजार, सालिकराम पिता शिवप्रसाद, निवासी ग्राम भुसड़ीपाली, तहसील कसडोल, सुनीता बाई पति बीरसिंग निवासी ग्राम अर्जुनी म, तहसील कसडोल एवं मैतराम पिता छाटूराम निवासी ग्राम भोथाही, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने एवं डेम, तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





