CG-DPR

सात प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत

jantaserishta.com
7 Feb 2023 3:25 AM GMT
सात प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत
x
धमतरी: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आरबीसी 6-4 के तहत सात प्रकरणों में मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम वारिसान को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के ग्राम मोहरेंगा निवासी जमुना बाई की मृत्यु नदी के पानी में डूबने से हो गई थी। उनके पुत्र एवं आवेदक अयोध्या राम यादव को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा मंजूर की गई है। इसी तरह मगरलोड के ग्राम मड़ेली निवासी श्री बाबूलाल कमार, भखारा तहसील के ग्राम खपरी कुर्रा के श्री रोहित कुमार कंवर, नगरी के ग्राम सियादेही श्री भरतलाल ध्रुव, ग्राम कांटाकुर्रीडीह निवासी श्रीमती गायत्री बाई कमार, बेलरगांव तहसील के ग्राम घुरावड़ की श्रीमती गायत्री मंडावी और इसी तहसील के ग्राम झुंझराकसा के श्री महरूराम नेताम को आर्थिक सहायता राशि आरबीसी 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story