CG-DPR

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों हेतु 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

jantaserishta.com
14 Sep 2023 2:53 AM GMT
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों हेतु 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
x
जगदलपुर: कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम चोकर निवासी संपूर्ण कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता मुन्नाराम कश्यप को, ग्राम रेटावण्ड निवासी तनवी की मृत्यु पानी में डूबने से श्री रतुराम को, तहसील भानपुरी ग्राम कुंगारपाल निवासी श्रीमती सोनाय की मृत्यु सांप काटने से पति श्री लच्छन राम सेठिया को, ग्राम खण्डसरा निवासी तातू बघेल की मृत्यु सांप काटने से पत्नी श्रीमती पदमा बघेल को और तहसील बकावण्ड ग्राम पाहुरबेल निवासी राजेश बघेल की मृत्यु बिजली गिरने से माता श्रीमती कचरीबाई को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।
Next Story