- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सहायक पशु चिकित्सा...
CG-DPR
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु अंतिम व प्रतीक्षा सूची जारी
jantaserishta.com
5 Oct 2022 10:09 AM IST

x
जशपुरनगर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत शासन के निर्धारित आरक्षण रोस्टर अनुसार विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाया गया था।
इस संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों की छानबीन एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मेरिट सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त दावा आपत्ति का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण एवं निराकरण कर अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। जिसका प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर अवलोकन हेतु अपलोड किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





