CG-DPR

छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और कलेक्टर को धन्यवाद दिया

jantaserishta.com
28 Dec 2022 8:47 AM IST
छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और कलेक्टर को धन्यवाद दिया
x
मुंगेली: जिले के विकासखण्ड लोरमी के अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर वहां के किसानों ने आज जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत और कलेक्टर श्री राहुल देव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केन्द्र खुलने पर किसानों को बधाई दी और कहा कि धान उपार्जन केन्द्र खुलने से किसानों को धान विक्रय करने दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब ग्राम में ही किसानों का धान विक्रय हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा मुंगेली जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए ग्राम छपरवा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति दी गई है। इससे छपरवा सहित आसपास क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने में सुविधा होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story