CG-DPR

राजीव गांधी किसान न्याय योजना और बीज उत्पादन कार्यक्रम से किसान को हो रहा फायदा

jantaserishta.com
18 Nov 2022 8:48 AM IST
राजीव गांधी किसान न्याय योजना और बीज उत्पादन कार्यक्रम से किसान को हो रहा फायदा
x
राजनांदगांव: राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम कुम्हालोरी के कृषक संतराम साहू ने कृषि विभाग द्व्रारा संचालित एक्सटेंशन रिफाम्र्स आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ प्रदर्शन में समान्य धान के बदले सुगंधित धान का प्रदर्शन अपने खेत में आयोजित किया है। जिसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीकृत कर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए और बीज निगम में बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल कर बाजार के भाव से ज्यादा मूल्य से विक्रय कर दोगुना फायदा प्राप्त करेंगे। इस आयोजित प्रदर्शन एवं पंजीयन किए गए फसल का निरीक्षण करने आये बीज प्रमाणीकरण संस्था रायपुर के प्रबंध संचालक श्री एबी आसना ने कृषकों से मुलाकात के दौरान योजना से संबधित जानकारी साथ ही अच्छे गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन की जानकारी भी कृषकों को बताए। निरीक्षण करने आये टीम में बीज परीक्षण अधिकारी रायपुर श्री सीपी. सिंह, सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी राजनांदगांव श्री एके त्रिपाठी, बीज प्रबंधक बीज निगम राजनांदगांव श्री बोधीश साहू, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा योजना कृषि विभाग श्री विजय यादव शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story