- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- लघु धान्य फसल कुटकी की...
CG-DPR
लघु धान्य फसल कुटकी की खेती से कृषक पुनाराम बोगा की आय में हुई वृद्वि
jantaserishta.com
16 Dec 2022 9:27 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं मिलेट मिशन जिले के लघु धान्य उत्पादक किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम गुड़फेल के किसान पुनाराम बोगा जैविक पद्धति से कुटकी की फसल ले रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। उनके पास लगभग 4.78 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसमें से इस वर्ष 05 एकड़ भूमि में कुटकी की फसल ली गई थी, जिसमें इस वर्ष लगभग 20 क्विंटल कुटकी का उत्पादन प्राप्त हुआ है, जिसे समर्थन मूल्य में बेचने पर 60 हजार रूपये की आमदनी होगी। उन्होंने बताया कि पहले वह परम्परागत तरीके से कुटकी की खेती करता था, लेकिन उससे अधिक उत्पादन नहीं मिल पाता था। इस पर उनके द्वारा कृषि विभाग से संपर्क कर तकनीकी मार्गदर्षन लेकर उन्नत तकनीक से कुटकी की खेती किया जाने लगा, जिससे उन्हें अधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है। कृषक पुनाराम बोगा ने बताया कि कृटकी की खेती में अन्य फसलों की अपेक्षा कम पानी की आवश्यकता होती है एवं अन्य फसलों की तुलना में कृषि कार्य में लागत कम आता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन करवाकर आदान सहायता राशि का भी लाभ ले रहा हॅू। इस योजना से उन्हें प्रेरणा मिली है। आगामी वर्ष लघु धान्य के फसल के रकबे को और बढ़ाना चाहता हॅू।
कृषक पुनाराम बोगा ने बताया कि लघु धान्य फसल कुटकी की उन्नत खेती से प्रति वर्ष उत्पादन में वृद्धि हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कुटकी के उन्नत खेती से आय को देखते हुए अन्य कृषक भी इसे अपना रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





