CG-DPR

आईएएस विनय कुमार लंगेह को दी गई विदाई व नए दायित्व की बधाई

jantaserishta.com
23 Oct 2022 9:24 AM IST
आईएएस विनय कुमार लंगेह को दी गई विदाई व नए दायित्व की बधाई
x
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अन्य जिला अधिकारियों के द्वारा पूर्व जिला पंचायत सीईओ व कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह को विदाई देने के साथ ही नए दायित्व की शुभकामनाएं व बधाई दी गई। ऑक्सीजन पार्क स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में आयोजित विदाई व दीपावली मिलान कार्यक्रम में श्री लंगेह को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए।
ज्ञातव्य है कि करीब 21 माह सरगुज़ा जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ रहे आईएएस श्री विनय कुमार लंगेह राज्य शासन के आदेशानुसार वर्तमान में कोरिया जिले के कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे हैं।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा मगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम श्री प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story