- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रदेश में 27 जून से...
प्रदेश में 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है परिवार नियोजन पखवाड़ा, लोगों को नसबंदी के लिए किया जा रहा जागरूक

रायपुर: परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा (परिवार नियोजन पखवा़डा) चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता और भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। पखवाड़े के प्रथम चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक ए.एन.एम. एवं मितानिनों द्वारा गृह भ्रमण कर चिन्हांकित हितग्राहियों को स्थायी व अस्थायी परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 जुलाई से 27 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा जिसमें हितग्राहियों को परामर्श और परिवार नियोजन सेवायें प्रदान की जाएंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





